सांकरौद गांव मे लोगो को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते डिप्टी सीएमओ डा गजेंद्र सिंह
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सरकारी अस्पतालों से लेकर घरों तक लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना रोधी टीकाकरण कराने पर दिया जा रहा है। जहां एक ओर कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर क्षेत्र में डोर टू डोर टीकाकरण करने में जुटी है। साथ ही टीम टीका न लगवाने वालों का सर्वे कर रही है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार के निर्देशन में टीकाकरण के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. गजेंद्र सिंह ने खेकड़ा क्षेत्र के गांव सांकरौद में बृहस्पतिवार को डोर टू डोर भ्रमण कर कोरोना रोधी वैक्सीन न लगवाने वालों से बात कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। संवाद