फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक करने से मिलती है कष्टों से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्री जानकीदास मंदिर में चल रहा काल सर्प दोष शांति महायज्ञ एवं महारुद्राभिषेक
विज्ञापन

फोटो - 3

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शहर के श्री जानकीदास मंदिर में चल रहे काल सर्प दोष शांति महायज्ञ एवं महारुद्राभिषेक के दूसरे दिन विधि-विधान से नागों का पूजन कराया गया। इसके उपरांत रुद्राभिषेक हुआ। शुक्रवार को पूजन के बाद नागों को नदी में प्रवाहित कराकर यज्ञ का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार राहु और केतु को सर्प की संज्ञा दी गई है। राहु और केतु के छाया ग्रह होने के बावजूद नौ ग्रहों में स्थान दिया गया है। पितृ दोष प्रबल होने पर कुंडली में कालसर्प दोष बनता है। भगवान आशुतोष का पूजन करने से इस दोष से शांति मिलती है। मंदिर में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन गणेश, माता गौरी और भगवान शिव के पूजन के साथ विधि-विधान से नागों का पूजन किया गया। पूजन के बाद आरती और फिर प्रसाद वितरित किया। पूजन में आचार्य पंडित अनिल शास्त्री, पंडित मनोज द्विवेदी, पंडित सुबोध शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें