- बड़ौत में हुई कार्यशाला में जिलेभर के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया
फोटो संख्या 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आईएमए एवं लिटिल फिट संस्था द्वारा शुक्रवार को नगर के एक बैंक्वेट हॉल में सांस विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें जिलेभर के चिकित्सकों ने भाग लिया। जहां चिकित्सकों ने जन्म के समय सांस नहीं लेने पर नवजात शिशु की मृत्यु दर कम करने पर चर्चा की।
कार्यशाला में डॉ़ संगीता व डॉ़ मोना जैन ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच करानी जरूरी है। इससे सांस नहीं लेने पर नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। डॉ़ अभिनव तोमर ने डिलीवरी कक्ष में बच्चे के प्रसव कराने संबंधित जानकारी दी। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सकों से प्रसव संबंधित नवीनतम उपायों का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, डिप्टी सीएमओ डॉ़ यशवीर सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ़ अनिल जैन, डॉ़ संजय जैन, डॉ़ अमिता सिंह, डॉ़ फारुख, डॉ़ पंकज आदि उपस्थित रहे।