फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी समय में ही सीएचसी से लापता हो जाते हैं चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों की मनमानी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। ड्यूटी के दौरान ही चिकित्सक लापता हो जाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को औसिक्का, अलावलपुर, जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, कोताना, बड़ौत सहित अन्य जगहों से काफी संख्या में दूरदराज से मरीज सीएचसी पहुंचे। उन्होंने घंटों लाइन मेें लगकर पर्ची बनवाई। जैसे ही मरीज चिकित्सकों के पास पहुंचे तो वे सीट से गायब मिले। मरीजों में अंकित, सुधीर, नीरज, आकाश, जयवीर, आरती, सोनिया का कहना है कि न तो सीएचसी पर दवा पूरी मिलती है और न ही चिकित्सक। जिस कारण अब मरीज निजी अस्पतालों का रुख करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें