बड़ौत/बिनौली। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएस कौशिक, राजीव बुबल, शरद जैन, वीके बंसल, एनपी सिंह व स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नग, मोती आदि से सुंदर-सुंदर राखी तैयार कर शिक्षकों को मन मोह लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वालों में रेहांस, अविकाश, ईशान, तनु, मनत, अक्षित, राखी, मोनिका, अक्षिता, ज्योति, सोनी, अंकिता, वैष्णवी, पारूल, पलक, पल्लवी को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।
उधर, बिनौली के जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली में राखी व तिरंगा प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा दस तक के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। जिसमें तृप्ति, अनस्वी, आशी, रिया, अनुष्का, एकता, आदि छात्राओं ने आकर्षक राखी बनाई। आर्जव, विराज, पारस, ताबिश, युगल ने तिरंगा बनाकर सजाया। प्रबंधक सुनील जैन व प्रधानाचार्या सुनीता भारद्वाज ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया।