फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने घिटोरा में पशुओं की जांच कर दवा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। क्षेत्र में पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी फैल रही है। दो दिन से पशुपालन विभाग के चिकित्सक गांव में पशुओं की जांच कर रहे है। चिकित्सक घर-घर जाकर पशुओं की जांच कर पशुओं का टीकाकरण कर रहे है। पशुपालन विभाग की टीम सोमवार से घिटोरा गांव में घर-घर जाकर पशुओं की जांच कर रही है। मंगलवार को डॉ. रविश कसाना, डॉ. सुशील, डॉ. सहदेव, राजकुमार व हरिओम ने घर-घर जाकर पशुओं की जांच की। चिकित्सकों ने पशुओं की जांच कर दवा देकर बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण किया। टीम ने सोमवार व मंगलवार को गांव में 1150 पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया। मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ रमेश चंद ने गांव का निरीक्षण कर चिकित्सकों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें