फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की भगवान शांतिनाथ की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित भक्तामर विधान महादीप अर्चना कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। सुबह छह बजे नित्य नियम पूजा अर्चना एवं आरती हुई। धर्म सभा में आर्यिका चंद्रमती माता जी ने कहा कि क्रोध, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बनता है। क्रोध से मनुष्य की बुद्धि क्षीण हो जाती है, जो उसे पतन के मार्ग की तरफ ले जाता है। मनुष्य को अपने अंदर से क्रोध अहंकार का त्याग कर धर्म के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। तभी मानव कल्याण संभव है। इस मौके पर नरेश जैन, सुमेर जैन, प्रदीप जैन, राहुल जैन, कमल जैन, विकास जैन, राजेश जैन, अरुण जैन, मनोज जैन, संजय जैन, अजेश जैन, अंकुश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें