फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पतालों में चिकित्सक न फार्मासिस्ट

Sun, 09 Apr 2023 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व होम्योपैथिक दिवस : चार चिकित्सकों पर आठ अस्पतालों की जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के होम्योपैथिक अस्पतालों में चिकित्सकों और फार्मासिस्ट की कमी है। चार चिकित्सकों पर आठ अस्पतालों की जिम्मेदारी है। जिला मुख्यालय पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी ही चिकित्सक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
जिले में आठ होम्योपैथिक अस्पताल संचालित हैं। इनमें बागपत जिला मुख्यालय के अलावा खेकड़ा, बालैनी, जिला अस्पताल, बाम, डौला, बड़ौत सीएचसी, निबाली में होम्योपैथिक अस्पताल हैं। अस्पताल में एक-एक चिकित्सक और जिला स्तर पर दो चिकित्सक के पद हैं। इनके अलावा सभी अस्पताल में एक-एक फार्मासिस्ट का पद स्वीकृत है। जिले के आठ अस्पताल में चार चिकित्सक तैनात हैं, जबकि फार्मासिस्ट के सभी पद खाली है।
विज्ञापन

- एक चिकित्सक की तीन-तीन दिन की ड्यूटी
विभाग की ओर से अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए तीन-तीन दिन के लिए चिकित्सकों को नियुक्त किए गए।
- जिला मुख्यालय पर नहीं एक भी चिकित्सक
जिला मुख्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में दो चिकित्सक के पद हैं, जबकि एक भी चिकित्सक तैनात नहीं है। मुख्यालय पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी ही चिकित्सक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
- कोरोना में कारगर रहा होम्योपैथिक का इलाज
कोरोना काल में लोगों का रुझान होम्योपैथिक की तरफ बढ़ा और लोगों को इससे काफी फायदा भी मिला। जिला होम्योपैथिक अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कोरोना में लोगों को होम्योपैथिक दवाई से काफी फायदा मिला।
विज्ञापन

- कई बार भेजी जा चुकी है मांग
विभाग की ओर से शासन को कई बार चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती की मांग भेजी जा चुकी है। चिकित्सकों के अभाव में एक चिकित्सक दो अस्पताल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। - डॉ. अजय सिंह, जिला होम्योपैथिक अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें