फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस मिलने पर सांसद से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रेलवे की ओर से अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। बृहस्पतिवार को कस्बे के व्यापारियों से सांसद से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने व्यापारियों को रेलवे के अधिकारियों वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एलाटमेंट से अधिक भूमि से अतिक्रमण हटाने और बाकी भूमि का किराया देकर ही समस्या का समाधान हो सकता है। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे के अधिकारी मौके पर आकर निरीक्षण करेंगे और व्यापारियों की समस्या को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। मौके पर पंकज गुप्ता संदीप गोयल, विनोद गोयल, अतुल जिंदल, अरविंद शर्मा, शशिकांत शर्मा, डॉक्टर कमला अग्रवाल, अमित कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें