बड़ौत। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों को अभी भी समझदारी से काम लेने की जरूरत है। गुनगुना पानी पीना न छोड़े। कोविड नियमों का भी पालन करते रहें।
सीएचसी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि ठीक होने के बाद भी मास्क और शारीरिक दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। रोजाना सुबह कुछ देर के लिए धूप में जरूर बैठें, ध्यान रखें थोड़ी देर बैठना है। बहुत पसीना नहीं निकले। उन्होंने बताया कि पानी अभी गुनगुना ही पीएं और समय से ताजा, हल्का और आराम से पचने वाला संतुलित व पौष्टिक खाना खाएं। रोज रात को सात से आठ घंटे अच्छे से नींद लें। शरीर की ताकत के अनुसार घर पर हल्का काम करें, और सुबह शाम घर में ही टहलें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये चिकित्सक से सलाह लेकर गिलोय , अश्वगंधा, या अन्य आयुर्वेदिक औषधि का प्रयोग करें। प्राणायाम नियमित दिनचर्या में शामिल करें।