बड़ौत। अगर किसी मरीज का ऑक्सीजन लेबल कम होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। चिकित्सक से परामर्श करके उपचार शुरू कराया जाएग। केवल सावधानी बरतने की जरूरत है। यह कहना है सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार का।
सवाल- व्यक्ति को बुखार व खांसी है तो कहां संपर्क करें।
जवाब- इसके लिए कोरोना हेल्पलाइन नंबर, डॉक्टर्स हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है, जहां आप फोन कर अपनी समस्या रख सकते हैं।
सवाल- अगर किसी व्यक्ति का आक्सीजन लेबल गिर रहा है तो उसे क्या करना चाहिए।
जवाब- आक्सीजन लेबल गिरने से घबराना नहीं चाहिए। चिकित्सक के परामर्श पर ही आक्सीजन दें।
सवाल- संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन में कैसे रहना होगा।
जवाब- संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन में सामान्य दिन की तरह रहना होगा, लेकिन एकांतवास में रहना उचित होगा।
सवाल- अगर किसी व्यक्ति की पास पड़ोस में कोरोना से मौत हो गई है तो ऐसे में क्या करना चाहिए।
जवाब- अगर किसी व्यक्ति की पड़ोस में मौत हो गई है तो उधर ध्यान देने का जरूरत नहीं है।