फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के बाद पांच शिक्षक और दो शिक्षा मित्रों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए पांच शिक्षकों व दो शिक्षा मित्रों की मौत हो गई। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पुरानी पेंशन और 50 लाख की आर्थिक सहायता की मांग की है। पदाधिकारियों ने मृतकों की सूची मुख्यमंत्री को भेजी। इस दौरान उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव व जिलामंत्री राजकुमार शर्मा, उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक व जिला महामंत्री ईश्वरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन शिक्षकों व शिक्षा मित्रों की हुई मृत्यु
नीरज कुमार शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर पुट्ठी
ऋतु यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर
सचिन शर्मा शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय हमीदाबाद
मंजूलता सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहर नगर
अरूण कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय-5 खेकड़ा
दरबान सिंह राणा सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गैडबरा
राजेश सिंह पंवार सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें