फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने छात्राओं से साझा किए सफलता के अनुभव

विज्ञापन
बागपत के यमुना इंटर कालेज में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम र - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कैरियर परामर्श सत्र का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत कैरियर परामर्श एवं कैरियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इसमें डीएम राजकमल यादव ने छात्राओं से साथ अपनी सफलता के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने छात्राओं से रुचि के अनुसार कैरियर चुनने एवं लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रचित होकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। साथ ही असफलता से निराश हुए बिना अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण भावना से प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपनी तुलना न करने एवं स्वयं अपना पसंदीदा कॅरियर चुनने का सुझाव दिया। गौरव सचदेवा ने अपना कैरियर चुनने के लिए कोर्सों की जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, राजकीय हाई स्कूल बसौद के प्रधानाचार्य अंतरिक्ष कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा, कालेज का स्टॉफ और 200 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें