फतेहपुर पुट्ठी के साई ग्लोबल एकेडमी में कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। कड़ाके की ठंड और बढ़ते कोहरे के प्रभाव को देखते हुए जारी किए गए समय परिवर्तन के आदेशों की पहले ही दिन धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। डीएम के आदेशों के बावजूद अधिकांश निजी स्कूलों ने सुबह नौ के बजाय आठ बजे से ही स्कूल संचालित किए।
डीएम द्वारा कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल के समय परिवर्तन के नए आदेश जारी किए थे। कोहरे और ठंड के कारण अभी स्कूलों को आदेश जारी हुए थे कि वे नौ बजे से स्कूलों का समय शुरू होने के लिए रखे। इन आदेशों को जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए द्वारा सभी स्कूलों को गत दिवस ही भिजवा दिए थे। इसके बावजूद अधिकांश स्कूलों ने सुबह 7:30 और आठ बजे से ही संचालित किया। शहर से लेकर देहात में मौजूद निजी स्कूलों के बच्चे ठिठुरते हुए किसी तरह स्कूल पहुंचे।