बड़ौत सीएचसी पर निरीक्षण करते एडी मेरठ
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को एडी मेरठ ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को ओर बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
एडी मेरठ डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह बुधवार को सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने विभागीय रिकार्डों की जांच की तो अधिकांश रिकार्ड दुरुस्त मिले। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम का निरीक्षण किया और सीएचसी पर भर्ती मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान रीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद खुशहाल परिवार दिवस का उद्घाटन किया। एडी मेरठ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को स्वास्थ्य सेवाओं को ओर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मौके पर अखिलेश कुमार, अरविंद गोस्वामी, चंदन त्रिपाठी व सचिन मलिक मौजूद रहे।