फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया गो संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को गो संरक्षण केंद्र, सरूरपुर कलां का निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में 479 गोवंश संरक्षित मिले। कुछ गोवंश की ईयर टेगिंग नहीं मिली। डीएम ने पशुओं की ईयर टेगिंग कराने, सफाई और निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने गो संरक्षण केंद्र में प्रतिदिन सफाई करने और पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिदिन गो संरक्षण केंद्र का भ्रमण कर बीमार होने वाले गोवंश उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा गोवंश की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। डीएम ने गोवंश को अधिक से अधिक हरा चारा और खल-चोकर की व्यवस्था के अलावा ताजा पानी देने के लिए कहा।
उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को संरक्षण केंद्र में चल रहे दीवार और नाली का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। गो संरक्षण केंद्र में सफाई का ध्यान रखने व कीचड़ नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को गो संरक्षण केंद्र में गोवंश के लिए अलग-अलग पार्टीशन बनवाने और गाय, सांड़ व बीमार पशु को अलग रखकर देखभाल कराने के निर्देश दिए। डीएम ने केंद्र के भूसा गोदाम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें