खेकड़ा। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे जिलाधिकारी राजकमल यादव अधिकारियों केे साथ कोविड अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों से वीडियो कॉल कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर उपचार के साथ ही गुणवत्ता वाला खाना देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अपना भी ध्यान रखने के साथ ही सैनिटाइजर, मास्क आदि का प्रयोग करने के निर्देश दिए। अस्पताल में आक्सीजन व्यवस्था व बेड की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ, ताहिर, स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद