धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कालेज में शिक्षकों को सम्मानित करते डीएम राजकमल यादव।
- फोटो : BARAUT
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को शिक्षक गौरव सम्मान समारोह आयोजित हुआ। डीएम ने 101 शिक्षकों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक की किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में सबसे बड़ी भूमिका है। शिक्षक अपने दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने बेटियों के लिए आत्मरक्षा कार्यक्रम को विद्यालयों में क्रियान्वित करने के लिए प्रशिक्षण शुरू करने की घोषणा की।
प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने अतिथियों को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। संचालन छवि श्रीवास्तव ने किया। समारोह में डीआईओएस रविंद्र सिंह, प्रबंध संचालिका डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अंतरिक्ष कुमार, आचार्य अरविंद शास्त्री, सतेंद्र तोमर, चौधरी कृष्णपाल सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, जसविंद्र सिंह, रुचि खारी, तेजबीरी देवो, राजीव कुमार, सचिन गुप्ता मौजूद रहे।