छपरौली बिजली घर पर मीटर जमा कराने पहुंचे किसान
- फोटो : BAGHPAT
छपरौली। कस्बे के बिजलीघर में शुक्रवार को किसान ट्यूबवेल पर लगाए गए बिजली के मीटर वापस करने पहुंचे। बिजलीघर पर कर्मचारी नहीं मिलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया।
किसान नलकूपों पर बिजली के मीटर लगाने का विरोध कर रहे है। शुक्रवार को क्षेत्र के किसान नलकूपों से मीटर उखाड़कर जमा करने के लिए कस्बे के बिजलीघर पर पहुंचे। बिजलीघर पर अधिकारी व कर्मचारी न मिलने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
किसानों का कहना था कि नलकूपों पर किसी भी सूरत में मीटर नहीं लगने दिए जाएगे और क्षेत्र में जितने भी नलकूपों पर मीटर लगाए गए हैं उन्हें उखाड़कर जमा कराया जाएगा। मौके पर विद्युत निगम के दो कर्मचारी बिजलीघर पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के मीटर जमा किए। मीटर जमा कराने वालों में पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, सुभाष चौधरी, भूपेंद्र शर्मा, सत्येंद्र चौधरी, मदन, सुभाष सिंह, ऋषिपाल, जितेंद्र, देवेंद्र, उदयवीर, राजपाल सिंह, वीरसेन, गोविंद व राधे मौजूद रहे।