फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टंकी परिसर में परियोजना का बोर्ड न मिलने पर भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
-जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश, परियोजना का ब्योरा बोर्ड पर दर्ज करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी(बागपत)। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में अमृत-2 योजना के अंतर्गत पेयजल टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम को टंकी परिसर में परियोजना का बोर्ड नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्बे में पांच करोड़ 94 लाख रुपये से पेयजल टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इस पेयजल टंकी से कस्बे के 1700 से अधिक घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परियोजना और नगर पंचायत में बिछाई जा रही पेयजल लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कस्बे के लोगों से कस्बे में होने वाली पेयजल आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली। वहीं पेयजल टंकी परिसर में परियोजना का बोर्ड न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जेई रमन को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना का पूरा ब्योरा बोर्ड पर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें