पेंशन के लिए दिव्यांगों ने दिया तहसील पर धरना
बड़ौत। पेंशन को लेकर शुक्रवार को दिव्यांगजनों ने तहसील में धरना दिया। अधिकारियों के नही मिलने पर मायूस होकर लौट गए।
जन-जन विकास समिति के अध्यक्ष अमर पाल ने बताया कि दो-तीन माह से विकलांग पेंशन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कई दिव्यांगजनों के पास उपकरण नहीं है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। धरना स्थल पर बैठ कर समिति के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर विकलांगों की मदद की शपथ ली। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बाबूराम, सचिव रामकुमार, उपसचिव रूपारानी, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज खाटियान, सोम, हरीश, सुन्दर, गोविन्द, मुन्ना, सरफराज आदि मौजूद रहे।