फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाए प्रतिभा के जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ खेल व अन्य क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए बीआरसी पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में जौहर दिखाए। खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल के अतिरिक्त सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ खेल में प्रोत्साहित करने के लिए समेकित शिक्षा योजना संचालित की जाती है। मंगलवार को योजना के तहत खेकड़ा बीआरसी परिसर के मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, नींबू चम्मच, ट्राई साइकिल रेस, रस्साकसी व फुटबाल प्रतियोगिता के साथ विभिन्न विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, जीव संरक्षण, स्वच्छ स्कूल सुंदर स्कूल व वृक्ष बचाओ, गायन प्रतियोगिता लोकगीत, भजन व देशगीत, नृत्य एवं वादन प्रतियोगिता, छूकर पहचानों में प्रतिभागियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। कुर्सी दौड़ में रटौल निवासी चांद, ग्राम गौना निवासी कार्तिक, नींबू चम्मच दौड़ में फखरपुर निवासी हर्ष, फिरोजपुर निवासी कासिफ ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सुमित कुमार, अमित कुमार, जयंत, पंकज कुमार, धीरेंद्र कुमार, लता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें