फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुबारिकपुर स्थित बडागांव साधन सहकारी समिति भवन का एक बार लेंटर गिरा, दो बार गिर चुकी है दीवार, ग्रामीणों ने सहकारी समिति भवन निर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। ग्राम मुबारिकपुर स्थित बड़ागांव साधन सहकारी समिति के नवनिर्मित भवन का एक बार लिंटर और दो बार दीवार गिर चुकी हैं। ग्रामीणों ने भवन निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाए जाने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम मुबारिकपुर में बड़ागांव सहकारी समिति का कार्यालय है। बीते चार माह से समिति के नए भवन का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है निर्माणाधीन एजेंसी मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई जा रही है। इससे भवन कभी भी गिर सकता है। आरोप है कि भवन का एक बार लिंटर और दो बार दीवार गिर चुकी है। वहां काम करने वाले मजदूर घायल हो चुके हैं। आरोप है कि न तो भवन के पिलर सही है और न ही सामग्री सही लगाई गई है। इसके बाद भी संबंधित जेई निर्माण को ठीक बता रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई की मिलीभगत से भवन में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। ग्रामीणों अभिषेक त्यागी, अनुज त्यागी, अमित त्यागी, कृष्ण कुमार, बीनू त्यागी आदि ने जिलाधिकारी से भवन निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें