फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना में कूदी महिला को गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दुड़भा गांव की एक विधवा महिला पुष्पा ने सोमवार सुबह यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पास खड़े गोताखोरों ने उसे बचा लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपने परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने पुष्पा से पूछताछ की। उसने बताया कि उसके परिवार वाले उसे वीडियो नहीं बनाने देते और उसका उत्पीड़न करते हैं। पुष्पा ने यह भी बताया कि उसके पति रमेश की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे दिल्ली और गाजियाबाद की फैक्टरी में काम करते हैं। पुलिस ने पुष्पा के परिवार वालों को कोतवाली बुलाया। उसके बेटे ललित को फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी गई। परिवार वाले बाद में पुष्पा को अपने साथ घर ले गए। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार चहल ने इस मामले पर बयान दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है। परिवार वाले महिला को अपने साथ ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें