फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
जिला कारागार में निरीक्षण करते जिला जज सुधीर कुमार और एसपी नीरज जादौन - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
जिला जज और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। जिला जज और पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों की तलाशी कराई। सीसीटीवी कैमरे, चिकित्सालय, भोजनालय और पेयजल व्यवस्था देखी। उन्होंने जेलर को जेल में नियमित साफ सफाई और बंदियों के लिए भोजन का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला जज सुधीर कुमार और एसपी नीरज कुमार जादौन मंगलवार को ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उनके जेल में पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने जेल की बैरकों में पुलिस टीम से तलाशी कराई। बंदियों के बिस्तर की चेकिंग कराई। जेल परिसर की मशीन द्वारा जांच कराई। उन्होंने कारागार मे सुरक्षा को लेकर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को देखा। इसके बाद उन्होंने चिकित्सालय, भोजनालय और पेयजल व्यवस्था को देखा। बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। जेलर आकाश शर्मा को जेल में नियमित सफाई कराने और बंदियों को गुणवत्तापूर्ण खाना और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अमित कुमार, सीओ विजय चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें