किशोरियों को मेडिकल किट वितरित कीं
बागपत, बिनौली। महिला कल्याण बागपत की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ब्लॉक बिनौली में स्कूल न जाने वाली 12 से 14 वर्ष आयु की 100 किशोरियों को मेडिकल किट वितरित कीं।
महिला कल्याण अधिकारी शालू चौधरी ने बताया कि किशोरियों को चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 100 किशोरियों का चयन किया गया है। इसी के चलते मंगलवार को ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित कर किशोरियों को मेडिकल किट वितरित की गई। किट में किशोरियों के लिए, मरहम, चोट पट्टी, सेनेटरी पेड़, डिटोल, बुखार की टेबलेट आदि उपलब्ध है। इस अवसर पर सीडीपीओ बबीता भारती, जिला समन्वयक अनीसा मंसूरी, सुपरवाइजर अनीता रानी, बबली आदि उपस्थित रहे।