फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में दो लाख रुपये न देने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। गांव सोन्टी निवासी शबनम ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले धनोरा सिल्वरनगर के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के पहले दिन से ही दो लाख रुपये और अन्य समान की मांग की जाने लगी। इस पर मायके पक्ष ने असमर्थता जताई। वह लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रहने लगी। इस बीच समझौते के बाद फिर ससुराल चली गई। अब पति ने मारपीट शुरू कर दी। आठ मार्च को वह उसे उसके मायके छोड़ गया। परिजनों ने विरोध किया तो मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात भी रख लिए। उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंसपेक्टर शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें