फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हेल्थ एटीएम में दफन हो रहीं मरीजों की बीमारियां

Thu, 12 Jan 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत सीएचसी में बंद पड़ी हेल्थ एटीएम
विज्ञापन
बागपत। सीएचसी में लगाई गई हेल्थ एटीएम सीएम के उद्घाटन करने के तीन महीने बाद ही खराब हो गई है। मशीन खराब होने से मरीजों को जांच कराने के बाद भी बीमारियों का पता नहीं चल रहा है। जिससे जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक ने हेल्थ एटीएम ठीक कराने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

लोगों को पांच मिनट में 23 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बागपत सीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई थी। एटीएम मशीन शुरू होने के तीन महीने में ही खराब हो गई है। मशीन खराब होने के कारण सीएचसी पर जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल रही है।

मशीन खराब होने के कारण मरीजों को प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र भेजकर मशीन को ठीक कराने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक के पत्र पर सीएमओ ने शासन को मशीन खराब होने के बारे में अवगत कराया है।
विज्ञापन




23 प्रकार की जांच, पांच मिनट में मिलती है रिपोर्ट

हेल्थ एटीएम से करीब 23 प्रकार की जांचें होती है। इसमें वजन, पल्स रेट, कार्डियक, रैपिड डायग्नास्टिक चेकअप, त्वचा की जांच, के अलावा, नाक, कान, आंख, ब्लड प्रेशर, बुखार, ईसीजी, कॉलस्ट्रोल, थाइराइड, शुगर, आक्सीजन का लेवल, फैट, प्रोटीन सहित 23 जांचें होती हैं। जांच के बाद एटीएम मशीन से मरीज की जांच रिपोर्ट पर्ची निकलती है। यह मरीज की जांच के बाद उसका डायट चार्ट और मेंटल स्ट्रेस के बारे में भी जानकारी देती है।



मशीन खराब होने से नहीं हो रही पूरी जांच

- सीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन से जांच कराने के लिए आया था, मगर मशीन में खराबी आने के कारण पूरी जांच नही हो पाई है। - कंवरपाल, निवाड़ा

- कई दिन से तबियत खराब चल रही थी। चिकित्सक ने जांच कराने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को सीएचसी में जांच कराने आया था, मगर जांच नही हो पाई है। - शहजाद, गांधी



कोट...

- हेल्थ एटीएम मशीन में खराबी आने के कारण वजन, पल्स, तापमान व ब्लड प्रेशन की जांच नहीं हो पा रही है। इस बारें में उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। - डॉ. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक बागपत।

- हेल्थ एटीएम मशीन में खराबी के बारें में जानकारी मिली है। सीएचसी अधीक्षक की सूचना पर शासन को रिपोर्ट भेज दी है, मशीन को जल्द ठीक कराया जाएगा। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें