फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सामान खरीद रहे युवकों पर जानलेवा हमला, तीन घायल

Thu, 12 Jan 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़का रोड पर बुधवार शाम सामान खरीद रहे दो युवकों पर पांच-छह नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायलों में चाहत, मौसम अली और सावेज निवासी बड़का रोड शामिल है। बुधवार शाम तीनों बड़का रोड पर ही इदारा मस्जिद के सामान खरीद रहे थे। तभी पांच-छह नकाबपोश युवक वहां पर धारदार हथियार लेकर आ धमके और हमला बोल दिया। चाहत ने कोतवाली में पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें