फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक में संगठन के संचालन और विस्तार पर चर्चा

विज्ञापन
बैठक में भाग लेते भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
भाकियू की बैठक में संगठन के संचालन और विस्तार पर चर्चा
विज्ञापन

बागपत। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के युवा प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर मंगलवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश सचिव चौधरी जगवत सिंह ने पदाधिकारियों के साथ संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में संगठन मंत्री व प्रवक्ता ठाकुर मुकेश सोलंकी ने संगठन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज सेवा में आगे आने के लिए प्रेरित किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह ने संगठन के विस्तार के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष अमित कसाना, जिला अध्यक्ष उत्तर पूर्वी दिल्ली, चौधरी रविंदर सिंह व संगठन मंत्री ने नव नियुक्त प्रदेश युवा महासचिव मोहन वेदी प्रधान व जिलाध्यक्ष मनवीर अछवान को मनोनयन पत्र दिया। मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को यूनियन का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें