संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भाजपा की बड़ौत विधानसभा के सभी चारों मंडलों की बैठक रविवार को नगरपालिका परिषद, रवा राजपूत आईटीआई, बावली में संपन्न हुई। इनमें विधान सभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
रवि राजपूत आईटीआई में आयोजित बैठक में बूथ सत्यापन, सदस्यता अभियान, पन्ना प्रमुख आदि अभियानों को लेकर चर्चा की गई। बड़ौत देहात द्वितीय मंडल की बावली गांव में जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के आवास पर हुई बैठक में विधानसभा प्रभारी राष्ट दहिया ने कहा कि विपक्ष द्वारा जो गलत प्रचार फैलाया जा रहा है, उसका जवाब सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराकर दें। जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि जितना मजबूत बूथ होगा, उतनी ही मजबूती से हमारी जीत होगी। उधर, नगरपालिका परिसर में संपन्न हुई बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. अमित राणा, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, राजेश चौहान, डॉ. नीरज कौशिक, विस्तारक रजत चौधरी, राजन जैन, श्रीभगवान बिजरौल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, उदयवीर दागीं, जिला मंत्री दीपक भारती, अंकित लपराना, प्रभात स्वामी, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।