बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘लिंग समानता : एक साझा जिम्मेदारी’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। इसमें महिलाओं के लिए संवैधानिक अधिकार, बालिका दिवस, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कमजोर महिलाओं के लिए रूढ़िवादिता, विज्ञापन, शिक्षा प्रणाली की पाठ्य पुस्तकों, वेतन भेदभाव, अवकाश के समय के अधिकार की कमी पर चर्चा की। प्रबंध समिति के हर्षित जैन ने कहा कि सरकार ने पहले ही महिलाओं को अधिकार देकर अपनी भूमिका निभाई है, लेकिन अब पासा पुरुषों, महिलाओं, माता-पिता, पड़ोसियों और हम सब के हाथ में है। इसमें तत्काल बदलाव की जरूरत है। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, काजल, दीपिका, सोनिया, आरती, दिव्या, पूनम, ज्योति, आकृति, भानू, आकाश, अक्षय, दक्ष शामिल रहे।