फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यालय में मिली गंदगी, प्रधानाचार्य को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक को जवाहर इंटर कॉलेज के निरीक्षण में गंदगी मिली। उन्होंने प्रधानाचार्य को कालेज में सफाई व रंगाई-पुताई करने के निर्देश दिए थे, मगर निर्देशों के बाद भी विद्यालय में सफाई नहीं कराई गई। अब जिविनि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया है। उन्होंने जल्द ही निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षण रवींद्र सिंह ने बताया कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में जवाहर इंटर कालेज निरपुड़ा में निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कालेज परिसर में गंदगी मिली थी और कक्षों पर बड़ी-बड़ी घास उगी हुई थी। प्रधानाचार्य को विद्यालय में सफाई, कक्ष की छतों की घास कटवाकर कालेज में रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने बताया कि अब फिर से विद्यालय का निरीक्षण किया तो विद्यालय में वही स्थिति मिली। बुधवार को प्रधानाचार्य को विद्यालय में सफाई और रंगाई-पुताई न कराने पर नोटिस जारी किया है। निर्देशों का पालन न करने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें