बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में महान गणितज्ञ रामनिवास रामानुजन की जयंती पर चार्ट मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता एवं गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने कहा कि गणित एक ऐसा उपकरण है जिसकी शक्ति अतुल्य है। सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। स्कूल में हुई चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं की छात्रा अर्पणा, दिव्यांशी, अनुष्का चौधरी व वांशिका चौधरी व भाषण प्रतियोगिता में दीपिका, अलिशा, तनिषा एवं मानसी पांचाल और गणित की वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंजलि, वंशिका, रिदिमा, अनुष्का, जिया, साक्षी चौधरी विजेता रही।