फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स को अमान्य करने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-छात्रों ने समस्या को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
बड़ौत। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कराए गए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स को अमान्य अघोषित किए जाने पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डीएलएड शिक्षक संघ बागपत के अध्यक्ष राहुल भारद्वाज और सचिव अजय रुहेला के संयुक्त नेतृत्व में काफी संख्या में छात्रों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने बताया कि यह कोर्स सरकार ने 2017 से 2019 में सभी अप्रशिक्षित प्राइवेट स्कूल में कार्यरत अध्यापकों को कराया था। इस कोर्स को देशभर में लगभग 15 लाख शिक्षकों, उत्तर प्रदेश में लगभग 2 लाख शिक्षकों ने किया था। उत्तर प्रदेश में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी आज तक उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया गया। उन्होंने कोर्स को मान्य कराने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सांसद डा़ राजकुमार सांगवान को सौंपा। साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शिक्षक विजय कुमार, यश कुमार, कपिल आर्य, मोनू कुमार, राशिद सैफी, परवीन कुमार, संदीप उज्ज्वल मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें