फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठवीं का छात्र तमंचा खुद लाया या किसी ने बैग में रखा, जांच शुरू

Mon, 12 Aug 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे में थाने के पीछे संचालित शहीद सत्यपाल सिंह उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र के बैग में तमंचा मिलने के मामले में पुलिस ने दो बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी। इसमें छात्र तमंचा घर से लाया या फिर किसी ने बैग में तमंचा रख दिया, इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के कंपोजिट विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के बैग में तमंचा मिलने की जानकारी होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छात्र के घर पहुंचकर उसके पिता समेत अन्य लोगों से भी तमंचे के बारे में पूछताछ की। जिस पर परिजनों ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। उधर छात्र ने किसी अन्य व्यक्ति के बैग में तमंचा रखने की भी बात कहीं।
पूरे मामले की सत्यता का पता करने के लिए छपरौली पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी। उधर छात्र के परिवार का दूसरे पक्ष के साथ हत्या का मुकदमा चल रहा है, जिसमें फंसाने के लिए छात्र के बैग में तमंचा रखा जाने का भी शक जताया जा रहा है। इस मामले में सीओ बड़ौत विजय चौधरी का कहना है कि आठवीं कक्षा के छात्र की काउंसलिंग कराई जाएगी। साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें