फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट की पाठशाला हैं धोनी और स्मिथ

Wed, 24 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
क्रिकेटर सौरभ कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइनल के रोमांच के साथ आईपीएल का दसवां संस्करण खत्म हो चुका है। खिलाड़ी अपने-अपने घरों को लौट गए। राइजिंग पुणे का हिस्सा रहे स्पिनर सौरभ कुमार ने कहा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीम स्मिथ क्रिकेट की पाठशाला है। बेहद विनम्र हैं और जूनियर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन


बड़ौत के रहने वाले सौरभ कुमार वर्तमान समय परिवार के साथ मेरठ में रहते हैं। फाइनल तक का सफर तय करने वाली राइजिंग पुणे टीम का हिस्सा रहे सौरभ को एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला, लेकिन मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक वह दिग्गज क्रिकेटरों के साथ रहे और रोजाना कुछ न कुछ नया सीखने का प्रयास किया।

सौरभ ने कहा दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहना अलग ही अनुभव है। वह बेहद शानदार व्यक्तित्व हैं। जूनियर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मैदान पर उनकी प्लानिंग अलग होती है। इसी तरह आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ है।
विज्ञापन


हर मैच में उनके अंदर जीत की ललक देखी जा सकती है। ड्रेसिंग रूम में और मैच से पहले वह युवा खिलाड़ियों और टीम के साथियों को प्रेरणा देते रहते हैं। आईपीएल का संस्करण उनके लिए बेहद शानदार रहा। मैच नहीं मिला, लेकिन सीखने के लिए यहां सब कुछ था। यूपी की रणजी टीम का हिस्सा रहे स्पिनर सौरभ ने कहा वह फिर से मेहनत करेगा और टीम इंडिया की ओर से खेलना उसका सपना है।

जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे बड़े खिलाड़ी
पुणे में गुजरात लायंस टीम के साथ मैच के दिन ही सौरभ का जन्मदिन था। सौरभ के अनुसार मैच की तैयारियों के बीच उसका यादगार जन्मदिन मनाया । साथी खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट ने केक मंगाया और कुछ मिनट की वह पार्टी हमेशा के लिए यादगार बन गई। जन्मदिन के इस मौके पर टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें