फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसान मजदूर संगठन का तहसील में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन ने शुक्रवार को तहसील में धरना दिया।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा रहा। पेराई सत्र के दो महीने बीतने के बाद भी सरकार ने गन्ना भाव घोषित नहीं किया। जिससे किसान असमंजस की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाया नहीं गया और विद्युत निगम किसानों के बिजली के कनेक्शन काट रहा है। उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द गन्ना भुगतान दिलाने, नलकूपों पर मीटर लगाने का आदेश वापस लेने, 450 रुपये क्विंटल गन्ना भाव घोषित करने, आवारा गोवंशों की व्यवस्था कराने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर जिलाध्यक्ष कालूराम तोमर, अवध प्रताप सिंह, यशवीर सिंह, सतपाल सिंह, अश्वनी, परवेज, इकरामुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें