फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में दिया धरना

विज्ञापन
ोघट थाने में धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोघट। कस्बे में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने थाने में धरना दिया। उन्होंने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेशपाल पंवार ने कहा कि 19 नवंबर को रजिया की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ युवराज सिंह भी धरनास्थल पर पहुंचे और धरनारत किसानों से वार्ता की।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही खेतों में कंटीले तारों पर लगी पाबंदी हटाने, बेसहारा गोवंशों को पकड़वाने, बकाया गन्ना भुगतान की मांग भी रखी गई। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने व अन्य मांग भी पूरी कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सूरत सिंह, संजीव दांगी, पूर्व चेयरमैन हरवीर, कुलदीप उर्फ भूरा, हरेंद्र सिंह, जमशेद अली, सलीम, सुभाष शर्मा, जितेंद्र पंवार, कुलदीप पंवार, बसंत पहलवान, वायरन पंवार, अनीस कुरैशी, संजय त्यागी, जितेंद्र दांगी, इंतजार, रेशमा, बाबू, गुलफाम, रिजवान, नूरहसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें