दिल्ली में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में बागपत के दोघट थान?
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली के मंडावली थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया तो इसका पता चलते ही कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने दोघट थाने पर पहुंचकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। एक घंटे बाद राकेश टिकैत को छोड़ने पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
दोघट थाने में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने मंडावली थाने में पुलिस ने हिरासत में लेकर किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया है। कहा कि इस तरह से किसान डरने वाले नहीं है और अपने हक के लिए किसान लड़ते रहेंगे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक किसानों का धरना जारी रहा। राष्ट्रीय प्रवक्ता को छोड़े जाने पर थाने से धरना समाप्त किया गया।
इस दौरान राजेंद्र चौधरी, रामनाथ, कृष्णपाल, कुशेंद्र, देवीसिंह, आजाद, मुकेश, ब्रजवीर, धर्मेंद्र राठी, बिजेंद्र प्रधान, रामपाल, नीटू, अशोक, सतेंद्र, अब्बास, सलीम, राजीव प्रधान, संजय, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।