बागपत। खेड़की गांव में शनिवार रात उधार दिए रुपये नहीं लौटाने पर युवक ने अपने भाई के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से घायल हुए युवक का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खेड़की गांव का रहने वाले निशांत ने अपने भाई प्रशांत को रुपये उधार दिए थे। निशांत व प्रशांत का रुपयों को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। थाना प्रभारी ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर निशांत व प्रशांत के बीच शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे झगड़ा हो गया। जिसमें निशांत ने सब्जी काटने का चाकू उठाकर प्रशांत के पेट में घोंप दिया। घायल प्रशांत का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जबकि आरोपी निशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और चाकू बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।