बागपत। नवरात्र के पांचवें दिन मां भगवती के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह के समय पूजा अर्चना के लिए काफी श्रद्धालु पहुंचे।
जिले भर में बृहस्पतिवार को नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां भगवती के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा अर्चना की। ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि मां कात्यायनी की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति भी मिलती है। शास्त्रों के अनुसार माता कात्यायनी को ब्रह्मा की मानस पुत्री माना जाता है। मां कात्यायनी की पूजा विधि-विधान से करने से हर काम में सफलता मिलती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। बृहस्पतिवार को मंदिर में कुमकुम, अक्षत, फूल सोलह श्रृंगार का समान चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई। मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने के बाद माता की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आचार्य सुनील जोशी, सुबोध तिवारी, हर्ष कुमार शास्त्री, शिवा, अनन्या मौजूद रहे।