मेले के अवसर पर बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव में रोशनी से जगमगाता बाबा वैद्यनाथ प्राचीन शिव मंदि?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। पाबला गांव के बाबा वैद्यनाथ प्राचीन शिव मंदिर पर शुक्रवार को एक दिवसीय मेले और पूजन का आयोजन किया। जिसमें आसपास के गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर प्रसाद चढ़ाया।
मंदिर में पूजा और मेले का उद्घाटन जूना अखाडे़ के महंत श्री रमनगिरि महाराज और एसपी नीरज कुमार जादौन ने किया। गांव के मंदिर में लगाए गए मेले में पाबला के अलावा कई गांव के श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मंदिर परिसर में लगाए गए मेले में बच्चे, महिलाओं और लोगों ने खरीदारी की। कार्यक्रम में मंसाराम धामा, सूबेदार श्यौराज, मनोज प्रधान, नीरज कौशिक, सतीश प्रधान, मुकेश धामा व मंदिर के पुजारी गजानन गिरि महाराज मौजूद रहे।