फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दत्तनगर की प्रधान के देवर से मारपीट, तेजाब फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। दत्तनगर गांव में रंजिश के चलते प्रधान के देवर के साथ मारपीट कर दी। जिसमें तेजाब से हमला करने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दत्तनगर की प्रधान के देवर संदीप ने बताया कि उसने डेयरी खोली हुई है और वहां शुक्रवार की सुबह भैंसों का दूध निकालने के लिए जा रहा था। तभी गांव के ही दो लोग आए और पुरानी रंजिश में उस पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि बोतल से उस पर तेजाब फेंक दिया। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई, लेकिन तेजाब की कुछ छींटे कपड़ों व चेहरे पर गिर गए। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि जांच में मामला तेजाब फेंकने का मामला सामने नहीं आया। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें