फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने की चंद्रप्रभ भगवान की पूजा-अर्चना

Sun, 26 Feb 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री भक्तांबर तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजित महामस्तकाभिषेक महा महोत्सव में श्रद्धलुओं ने चंद्रप्रभ भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

संत शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महा मुनिराज के सानिध्य में रविवार सुबह छह बजे महामस्तकाभिषेक महा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ नित्य नियम पूजन के साथ हुआ। इसके बाद 1008 कलश से देवादिदेव श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधान प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी नितिन भैया ने शांतिधारा, भगवान का अभिषेक कर मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। संगीतकार रोहित एंड पार्टी भोपाल ने चंद्रप्रभु भगवान को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। धर्मसभा में मुनिश्री ने कहा कि भगवान, गुरू और माता-पिता के पास जाने के लिए बुलावे का इंतजार नहीं करना चाहिए।
मनुष्य धर्म को जानता तो हैं, लेकिन पूर्ण रूप से धारण नहीं कर पाता। जो मनुष्य धर्म को धारण कर लेता हैं। उनका कल्याण अवश्य होता है। मनुष्य को अपने कीमती समय में से कुछ समय निकालकर भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए। तभी मानव कल्याण संभव है। कार्यक्रम में विनोद जैन, दिनेश जैन, आकाश जैन, मयंक जैन, हिमांशु जैन, वैभव जैन, अमित जैन, संजय जैन, अरिहंत जैन, अभिमन्यु जैन, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें