फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने श्रीराम ध्वज यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। रामलीला मंचन के लिए श्रद्धालुओं ने राम ध्वज यात्रा निकाली। गांधी प्याऊ रामलीला स्थल पर भूमि पूजन कर ध्वज स्थापित किया। 24 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा।
विज्ञापन

मेन बाजार स्थित गांधी प्याऊ स्थल पर 24 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। बुधवार को धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से शाम चार बजे श्रीराम ध्वज यात्रा जैन कॉलेज मार्ग स्थित सीताराम मंदिर से शुरू हुई। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर भगवान श्रीराम की जयजयकार करते आगे बढ़ रहे थे। ध्वज यात्रा बड़ा बाजार स्थित गांधी प्याऊ रामलीला स्थल पर पहुंच समाप्त हुई। जहां भूमि पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया। मौके पर कमेटी के प्रधान दीपक शर्मा, डायरेक्टर उमेश शर्मा, महामंत्री पुष्पेंद्र कुमार, रविकांत शर्मा, सन्नी गुप्ता, जतिन, संदीप चौधरी, पुनीत शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, संदीप प्रजापति, हर्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें