फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल धामा ने जीती कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल धामा ने जीती कुश्ती
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा में भादो चौथ पर आयोजित दंगल में विभिन्न अखाड़ों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बड़ी कुश्ती खेकड़ा के पहलवान कपिल धामा ने जीती।
बुधवार को काठा रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित दंगल में विभिन्न अखाड़ों से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। दंगल में 5100 की कुश्ती में धर्मवीर रोहतक ने प्रदीप दिल्ली को, 11000 की कुश्ती में सुमित खड़खड़ी ने गौरव सीआईएसएफ को हराया। 21000 की सबसे बड़ी कुश्ती में खेकड़ा के पहलवान कपिल धामा ने दीपक छपरौली को हराया। दंगल में अनेक प्रदेशों के अखाड़ों से पहलवान और खलीफा शामिल हुए। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, आनंद यादव, राजेन्द्र सभासद, डॉ. जितेंद्र यादव, जगपाल यादव, राजसिंह पहलवान, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, सतेंद्र धामा, हरबीर सिंह, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें