फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी, शर्बत का वितरण किया

विज्ञापन
बागपत यमुना में बुद्धपुर्णिमा के पर्व पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/दोघट। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पक्का घाट पहुंचकर यमुना में डुबकी लगाई। नगर में और डीएम आवास पर शर्बत का वितरण किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी में बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को सुबह से ही यमुना घाट पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कस्बे के अलावा आस-पास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान यमुना घाट पर प्रसाद का भी वितरण किया गया। उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिलाधिकारी के आवास पर होमगार्ड की ओर से भंडारा कर आने-जाने वाले लोगों को शर्बत पिलाकर धर्म लाभ कमाया। इस मौके पर होमगार्ड विवेक, प्रदीप, अमित मौजूद रहे। उधर
तवेला गढ़ी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कालेज में बुद्ध पूर्णिमा पर हरपाल आर्य के निर्देशन में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने आहुति दी। उन्होंने छात्रों को जीवन में गायत्री महामंत्र अपनाने का आह्वान किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य रुकुम पाल सिंह यादव ने छात्रों को कर्तव्य को अपना धर्म मानने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजीव कुमार, देवेंद्र सिंह, आनंद छिल्लर मौजूद रहे।

बागपत यमुना में बुद्धपुर्णिमा के पर्व पर पूजा करती महिला श्रद्धालु- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें