बड़ौत/खेकड़ा। नगर और देहात क्षेत्र के मंदिरों में शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
नगर के पंचमुखी मंदिर, पंचवटी मंदिर, प्राचीन शिवालय व मां दुर्गा मंंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मन्नत मांगी। उधर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसडीएम सुभाष सिंह और इंस्पेक्टर ने जायजा लिया। इसके अलावा देहात क्षेत्र के मंदिरों में भी जलाभिषेक करने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
उधर, खेकड़ा में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा उल्लास पूर्वक मनाया। मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, शिव मंदिर अहिरान, सदाशिव शक्ति मंदिर रामपुर, बाबा काले सिंह मंदिर, बालाजी मंदिर आदि में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठे।
महाशिवरात्रि पर प्रसाद वितरित किया
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निकट स्थित शिव मंदिर में शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित भंडारे का उद्घाटन भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट ने किया। श्रद्धालुओं को हलवा वितरित किया। इसके अलावा नगर के पंचमुखी शिव मंदिर में भी जलाभिषेक किया। मौके पर सुभाष बैरागी, सक्षम पंडित, राधेश्याम शर्मा, गोपाल शर्मा,ओमप्रकाश कश्यप, योगेश कुमार, ओमपाल राठी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर निकाली झांकी
रटौल। महाशिवरात्रि पर कस्बे के शिव मंदिर पर मेला लगा। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद कलश यात्रा और शिव पार्वती की झांकी निकाली। लोगों ने पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक के उपरांत मंदिर समिति व कस्बे के लोगों ने कस्बे में बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा और शिव-पार्वती और कृष्ण-सुदामा की झांकी निकाली गई। झांकी मंदिर से शुरु होकर कस्बे के अलग-अलग मार्गों से होते हुए मंदिर पर ही संपन्न हुई। इस दौरान कस्बे में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में लाला, राकेश, रोशन, मनोज, अशोक, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, मास्टर देवेंद्र मौजूद रहे।
भंडारा कर प्रसाद वितरित किया
छपरौली। महाशिवरात्रि के पर्व पर कस्बे के राम मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में सुबह सवेरे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर सुख-शांमि की कामना की। पूजन के बाद मंदिर में भंडारा कर प्रसाद वितरित किया। मौके पर योगेंद्र, सतबीर कश्यप, राहुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, तुलसी, मनमोहन जिंदल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
पंचवटी मंदिर का शिवलिंग
पंचवटी मंदिर का शिवलिंग