फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: जिले को मिले दस नए सीएचओ का प्रशिक्षण शुरु

Sun, 19 Feb 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए दस सीएचओ को प्रशिक्षण शुरु कर दिया है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी सीएचओ की परीक्षा कराई जाएगी और परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को उपकेद्रों पर तैनात किया जाएगा। सीएचसी की तैनाती होने पर लोगों को गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 203 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से 115 केंद्रों पर सीएचओ लोगों की जांच कर इलाज उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि अन्य उपकेंद्रों पर एसएनएम और आशा लोगों की जांच कर दवाइयां दे रही हैं। शासन स्तर से जिले को दस नए सीएचओ मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए सीएचओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी सीएचओ की अलग-अलग गांवों के उपकेंद्रों पर तैनाती जाएगी। जिससे ग्रामीणों को बीमारी होने पर दूसरे स्थानों की दौड़ नही लगानी पड़ेगी। लोगों को गांव में बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
डीसीपीएम नौशाद ने बताया कि नए सीएचओ का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत सीएचओ की परीक्षा कराई जाएगी और परीक्षा पास करने वाले सीएचओ को उपकेंद्रों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें